लखनऊ, सितम्बर 17 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता सचिवालय प्रशासन विभाग ने गुरुवार को 16 अनुभाग अधिकारियों और समीक्षा अधिकारियों के तबादले किए। इनमें छह अनुभाग अधिकारी शामिल हैं, जिन्हें दूसरे विभागों में भेजा गया है। वहीं नौ समीक्षा अधिकारी और एक सहायक समीक्षा अधिकारी को भी स्थानांतरित कर दूसरे विभाग में भेजा गया है। इस संबंध में शासन के अनु सचिव बसंत कुमार तिवारी ने आदेश जारी कर दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...