लखनऊ, अप्रैल 17 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता सचिवालय के नवपदोन्नत अनुभाग अधिकारियों को कार्यक्षमता और व्यक्तित्व विकास का कोर्स करवाया जाएगा। सचिवालय प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। प्रशिक्षण कोर्स 20 से 24 अप्रैल तक चलेगा। वहीं, सहायक समीक्षा अधिकारियों को कंप्यूटर के सामान्य ज्ञान और उसके प्रयोग का प्रशिक्षण इसी दरम्यान दिया जाएगा। इनका भी प्रशिक्षण 20 से 24 अप्रैल तक ही चलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...