अनुभव को आईआईटी बीएचयू की पीएचडी मिला छठवां स्थान
चित्रकूट, मई 30 -- चित्रकूट। सीमा से सटे एमपी के चित्रकूट क्षेत्र स्थित पालदेव के रहने वाले युवा अभियंता अनुभव द्विवेदी ने आईआईटी बीएचयू की पीएचडी प्रवेश सूची में छठवां स्थान हासिल किया है। अनुभव बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2022 में ग्रामोदय विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद वर्ष 2024 में गेट परीक्षा व इसी वर्ष मोतीलाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से पर्यावरण अभियांत्रिकी में एमटेक किया है। अपने शैक्षणिक सफर में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनुभव ने पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया में सफलता हासिल की। उनके पिता चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी एमपी की जनपद पंचायत मझगवां में सहायक लेखाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। यह भी पढ़ें- CUET UG 2026: तकनीकी दिक्कतों के चलते सीयूईटी परीक्षा में हुई दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.