दरभंगा, मार्च 29 -- दरभंगा। बिहार विधानसभा में गत 20 मार्च को आयोजित विकसित भारत युवा संसद की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर आयी लनामिवि की एनएसएस स्वयंसेविका प्रिया कुमारी ने कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी से भेंट की। कुलपति प्रो. चौधरी ने प्रिया को बधाई देते हुए भविष्य में सफलता की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कुलपति प्रो. चौधरी ने एनएसएस समन्वयक डॉ. आरएन चौरसिया को निर्देश देते हुए कहा कि सक्रिय, अनुभवी एवं वरीय स्वयंसेवकों को मेंटर बनाकर उनके माध्यम से कम से कम पांच-पांच बेहतरीन छात्र-छात्राओं को तैयार कराएं। विकसित भारत युवा संसद जैसे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए कॉलेज, जिला, मिथिला एवं विश्वविद्यालय स्तर पर नियमित रूप से भाषण, क्विज, निबंध, गायन, नृत्य आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाएं, ताकि बेहतरीन छात्र-छात्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.