गुड़गांव, मई 29 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने भाजपा हरियाणा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है, जिसकी शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता और सशक्त नेतृत्व हैं। भाजपा नेतृत्व ने डॉ. अर्चना गुप्ता की संगठन क्षमता, कार्यकर्ताओं के साथ संवाद, सामाजिक सक्रियता और समर्पित कार्यशैली को देखते हुए उन्हें हरियाणा भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया हैं। 43 वर्ष बाद हरियाणा भाजपा की दूसरी महिला प्रदेश अध्यक्ष बनी हैं। इससे पहले वर्ष 1980 में डॉ. कमला वर्मा ने यह जिम्मेदारी संभाली थी। यह भी पढ़ें- दिल्ली समेत चार राज्यों में भाजपा न...