शाहजहांपुर, मई 2 -- युवाओं को सरकारी योजनाओं की जमीनी समझ देने के उद्देश्य से मेरा युवा भारत द्वारा जनपद में पांच दिवसीय अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित हो रहा है, जिसमें युवाओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत वॉलिंटियर्स को जिला पूर्ति विभाग के सहयोग से सार्वजनिक वितरण प्रणाली की कार्यप्रणाली का गहन प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागी न केवल पीडीएस की प्रक्रिया को समझ रहे हैं, बल्कि जनसमस्याओं को सुनकर उनके समाधान की प्रक्रिया को भी करीब से जान रहे हैं। इससे युवाओं को शिकायत प्रबंधन और निस्तारण की वास्तविक जानकारी मिल रही है।उप निदेशक माय भारत, माहे आलम ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को सरकारी तंत्र की वास्तविक कार्य...