मुरादाबाद, दिसम्बर 30 -- मुरादाबाद। मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय की ओर से आयोजित युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के सदस्य मंगलवार को विदा किए गए। वाराणसी से 35 सदस्यीय टीम की मेजबानी मुरादाबाद की टीम ने की। क्षेत्रीय भ्रमण, परिचर्चा और सम्मान समारोह में शामिल सदस्य यादों की पोटली लेकर लौटे। मनोहरपुर में आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.शेफाली सिंह ने युवा प्रतिभागियों का सम्मान किया। कहा, युवाओं में देश की दिशा-दशा बदलने की क्षमता है। पांचवें दिन मेरा युवा भारत विभाग की गतिविधियों एवं मां भारत पोर्टल की जानकारी दी गई। विभाग के उप निदेशक अंकित कुमार, जार्डस के प्रमुख डॉ.दीपक मेंदिरत्ता, सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद जब्बार कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल रहे। युवाओं को माय भारत का स्मृति चिन्...