अनुबंध पर बहाल कर्मी को स्थायी करे सरकार
मुजफ्फरपुर, जून 18 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध यूनियन ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित धरनास्थल पर धरना प्रदर्शन किया। इससे पहले सभी यूनियन के सदस्य खुदीराम बोस स्मारक स्थल पर एकत्रित हुए। वहां से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट स्थित धरनास्थल पर पहुंचे और धरना-प्रदर्शन किया। बाद में प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री के नाम मांगों का ज्ञापन अनुमंडल पदाधिकारी तुषार कुमार को सौंपा। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि अविलंब आप लोगों की मांगों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। स्थानीय स्तर की जो समस्याएं हैं, उन्हें दूर किया जाएगा।अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष नंद किशोर सिंह ने की। उन्होंने कहा कि जितने भी अनुबंध पर बहाल कर्मी हैं, उन्हें सरकार स्थायी करे और वेतनमान दे। यह भी पढ़ें- अनुबंध पर बहाल कर्मी को स्थायी करे सरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.