रांची, जनवरी 30 -- रांची, विशेष संवाददाता। मारवाड़ी कॉलेज में अनुबंध पर कार्यरत कंप्यूटर प्रोग्रामर पुनीत कुमार की नियुक्ति और उनके कामकाज को लेकर अबुआ अधिकार मंच ने अनियमितता के आरोप लगाए हैं। मंच के मारवाड़ी कॉलेज इकाई के अध्यक्ष विशाल कुमार यादव ने कहा कि पुनीत कुमार की नियुक्ति बिना किसी सार्वजनिक विज्ञापन या चयन प्रक्रिया से की गई है, जो पूरी तरह नियमों के विरुद्ध है। इसके अलावा, संबंधित कर्मी पिछले छह महीनों से कॉलेज नहीं आ रहे हैं और कहीं अन्य जगह काम कर रहे हैं, फिर भी उन्हें नियमित रूप से वेतन दिया जा रहा है। विशाल ने कहा कि जब इस मामले में आरटीआई के माध्यम से जानकारी मांगी गई तो कॉलेज प्रशासन ने इसे व्यक्तिगत जानकारी बताकर सूचना देने से इनकार कर दिया, जिससे पारदर्शिता पर सवाल उठता है। इस मामले में मंच की ओर से शुक्रवार को राज्यपा...