धनबाद, फरवरी 11 -- धनबाद। धनबाद में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत अनुबंध कर्मियों की मानदेय वृद्धि का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। झारखंड राज्य चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के राज्य महामंत्री संजूत सहाय ने सिविल सर्जन को पत्र लिखकर वित्तीय वर्ष-2025-26 की मानदेय वृद्धि पर कार्रवाई की मांग की। संघ का कहना है कि कार्य मूल्यांकन (एप्रेजल) और अनुमोदन की प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं होने से बड़ी संख्या में सीएचओ, एएनएम, जीएनएम, लैब टेक्नीशियन, डाटा इंट्री ऑपरेटर, चालक समेत अन्य अनुबंध कर्मी मानदेय वृद्धि से वंचित रह गए हैं। पत्र की प्रतिलिपि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के अभियान निदेशक और डीसी को भी भेजी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.