रुद्रपुर, मार्च 10 -- किच्छा, संवाददाता। हल्द्वानी से बरेली जा रही रुहेलखंड डिपो की अनुबंधित रोडवेज बस के बोनट में मंगलवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। बस में सवार 16 यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। स्थानीय लोगों और दमकल विभाग की टीम ने मिलकर आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, अनुबंधित रोडवेज बस हल्द्वानी से सवारियां लेकर बरेली जा रही थी। दोपहर के समय थाना पुलभट्टा क्षेत्र में एनएच-74 पर सूरजमल यूनिवर्सिटी के सामने बस से हल्के धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। इस पर चालक मोहित ने बस को सड़क किनारे रोककर टायरों की जांच की। जांच के दौरान उसे बस के बोनट के पास से धुआं निकलता दिखाई दिया और देखते ही देखते वहां आग की लपटें उठने लगीं। चालक ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी और बस में बैठी 16 सवारियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया। शोर सुनकर आसपा...