अनुबंधित बस हादसे में घायल की उपचार के दौरान मौत
मथुरा, जून 10 -- मथुरा, थाना फरह के अंतर्गत हाइवे पर महुअन टोल से पहले झंडीपुर कट के समीप अनियंत्रित हो डिवाइडर पर चढ़ कर पलटी रोडवेज की अनुबंधित बस में घायल हुए एक और व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गयी। उसकी शिनाख्त होने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। इस घटना में मृतकों की संख्या तीन हो गई है। गौरतलब है कि सोमवार दोपहर करीब पौने एक बजे रोडवेज से अनुबंधित बस गोवर्धन से करीब 50 सवारियां लेकर फिरोजाबाद जाते समय महुअन टोल से पहले झंडीपुर कट के समीप ट्रक को ओवरटैक करते समय अनियंत्रित हो डिवाइडर से टकरा कर पलटने से दो महिलाओं की मौत हो गयी थी,जबकि 13 घायल हो गये थे। इसमें एक की हालत चिंताजनक थी, उसका उपचार चल रहा था। मंगलवार तड़के तीन बजे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी, वह वेंटीलेटर पर था। थाना प्रभारी निरीक्षक फरह छोटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.