प्रयागराज, जनवरी 8 -- फाफामऊ, हिन्दुस्तान संवाद। शांतिपुरम चौराहे के पास नगर निगम के कर्मचारियों और परिवहन विभाग की अनुबंधित बस के चालक में हुई मामूली कहासुनी के बाद करीब दो दर्जन लोगों ने बस पर पथराव कर दिया। अचानक हुए पथराव से बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। यात्री खुद को बचाने के लिए बस के अंदर छिपने लगे। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक पथराव करने वाले फरार हो चुके थे। बस चालक ने 30 से 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ फाफामऊ थाने में तहरीर दी है। जानकारी के मुताबिक प्रतापगढ़ जनपद के विश्वनाथगंज निवासी रवि सिंह गुरुवार को परिवहन विभाग की अनुबंधित बस में सवारी बैठाकर सुल्तानपुर से प्रयागराज के लिए निकला था। आरोप है कि जैसे ही वह बस लेकर शांतिपुरम पहुंचा तभी नगर निगम की कूड़ा ढोने वाली गाड़ी ने बस में साइड मार दी जिससे बस का कांच टूट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.