मुजफ्फर नगर, अप्रैल 6 -- मुजफ्फरनगर , बागपत-बड़ौत एवं मेरठ डिपो की अनुबंधित बसों को शहर के मुख्य रोडवेज बस स्टैंड से संचालित कराने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय राकेश टिकैत के नेतृत्व में तीनों जिलों के ट्रांसपोर्टर सोमवार को एआरएम (सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक) कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से वार्ता कर यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि वर्तमान में अनुबंधित बसों का संचालन वहलना और राणा चौक आदि जगहों से होने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों को सही बस पकड़ने में दिक्कत होती है, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती है। उन्होंने एआरएम प्रभात सिन्हा से कहा कि स...