पीलीभीत, मार्च 14 -- पीलीभीत। मुख्य लेखा परीक्षा अधिकारी के वार्षिक प्रतिवेदन की समीक्षा बैठक वीसी के माध्यम से बुलाई गई, जिसमें जनपद के 12 ग्राम पंचायत अधिकारी/ ग्राम विकास अधिकारी (पंचायत सचिव) गैर हाजिर रहे। इस वजह से इन ग्राम पंचायत की समीक्षा नहीं की जा सकी। इस पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने जनपद के 12 गैर हाजिर ग्राम पंचायत सचिवो से स्पष्टीकरण तलब किया है, जिसमें ग्राम विकास अधिकारी विवेक वर्मा, पुष्कर सिंह राणा, ग्राम पंचायत अधिकारी अनिल कुमार, राहुल कुमार, रेनू, ग्राम विकास अधिकारी महेंद्र कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी योगेश कुमार, राजा तोमर, ग्राम विकास अधिकारी विजय राज, ग्राम पंचायत अधिकारी प्रेम शंकर, ग्राम विकास अधिकारी राहुल कनौजिया, ग्राम पंचायत अधिकारी सुरेश चंद्र वर्मा शामिल है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि यह सभी पंचा...