अनुपस्थित रहनेवाले जनगणना कर्मियों पर एफआईआर की तैयारी
धनबाद, मई 26 -- भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए धनबाद नगर निगम अंतर्गत विभिन्न विभागों-कार्यालयों से प्रगणक एवं पर्यवेक्षक के रूप में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जनगणना कार्य के लिए ट्रेनिंग करने के बावजूद कई लोग क्षेत्र में नहीं जा रहे हैं। नगर आयुक्त ने कहा कि ऐसे लोगों की सूची तैयार कर उनपर एफआईआर कराई जाएगी। धनबाद नगर निगम को संज्ञान में आया है कि समुचित सूचना, प्रशिक्षण एवं निर्देश प्रदान किए जाने के बाद भी प्रतिनियुक्त कर्मियों द्वारा अब तक अपने निर्धारित जनगणना दायित्व में योगदान नहीं दिया गया है। संबंधित कर्मियों को बारंबार निर्देशित एवं सूचित किए जाने के बावजूद उनकी अनुपस्थिति बनी हुई है, जिससे जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के में व्यवधान उत्पन्न कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- जनगणन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.