गढ़वा, दिसम्बर 27 -- भंडरिया, प्रतिनिधि। डीसी दिनेश यादव ने शनिवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उस दौरान अनुपस्थित पाए गए रोजगार सेवक पंकज कुमार, पंचायत सेवक परमा राम पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उससे पूर्व डीसी ने बडगड़ स्थित कनहर पाइप लाइन योजना का निरीक्षण किया। उस दौरान कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए । उन्होंने भंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण में कुछ कर्मी अनुपस्थित पाए गए। वह प्रखंड कार्यालय में उपस्थित लोगों से मिले और प्रखंड कार्यालय आने का कारण पूछा। हरिदास तिर्की ने कहा कि जन वितरण प्रणाली दुकान में गड़बड़ी की जा रही है। उस पर उन्होंने यह शिकायत बीडीओ से करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कार्रवाई नहीं होगी तो इसकी शिकायत ऊपर तक करें। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मौके पर अंचल व प्रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.