मिर्जापुर, अप्रैल 26 -- चील्ह। विकास खण्ड कोन के किसानों के फार्मर रजिस्ट्री कार्य की प्रगति जानने के लिए शनिवार बीडीओ शैलेन्द्र सिंह ने दर्जनों गांवों का दौरा किया। इस दौरान वे नेवढ़िया ग्रामपंचायत पहुंचे जहां पंचायत सहायक अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण मांगते हुए वेतन रोकने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण नहीं हुआ है, उनका गावों में डोर-टु-डोर जाकर और पंचायत भवन पर रहकर सचिव, पंचायत सहायक और लेखपाल फार्मर रजिस्ट्री हर हाल में पूरा कराएं। इसके अलावा बीडीओ ने मुजेहरा कला, करेरुआ, नेवढ़िया, सागरपुर, पुरजागिर, श्रीपट्टी, विष्णुपट्टी, सारीपट्टी, अनिरुद्धपुर पश्चिमपट्टी आदि गावों का दौरा किया। नेवढ़ियां गांव की पंचायत सहायक आयुषि त्रिपाठी के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण मांगते हुए वेतन रोकने का निर्देश दिया।...