सीतामढ़ी, जून 26 -- आमोद कुमार सीतामढ़ी। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (केजीबीवी) में विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए पिछले माह आयोजित पहली काउंसिलिंग में अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को जिला चयन समिति ने एक और अंतिम अवसर प्रदान किया है। एसएसए डीपीओ प्रियदर्शी सौरभ द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार सहायक रसोईया, मुख्य रसोईया, आदेशपाल और रात्रि प्रहरी पद के लिए दूसरे चरण की काउंसिलिंग जुलाई में आयोजित की जाएगी।

काउंसिलिंग के विवरण जारी आदेश के मुताबिक राज्य परियोजना निदेशक, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देश एवं जिला चयन समिति के निर्णय के आलोक में 20 मई से 1 जून तक आयोजित प्रथम चरण की काउंसिलिंग में अभ्यर्थियों की उपस्थिति 50 प्रतिशत से कम रही थी। इसके बाद 20 जून को हुई चयन समिति की बैठक में अनुपस्थित अभ्यर्थियों को एक और अंतिम...