उरई, फरवरी 16 -- उरई। डीएम राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु, व्यापार बंधु एवं श्रम बंधु समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीएम ने स्पष्ट किया कि जनपद में उद्योग एवं व्यापार को बढ़ावा देने, निवेश को प्रोत्साहित करने तथा उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। बैठक की शुरुआत विभिन्न ऋण एवं स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा से हुई। डीएम ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना तथा एक जनपद एक उत्पाद योजना के अंतर्गत लंबित आवेदनों को निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को निर्देशित किया कि जिन बैंक शाखाओं में आवेदन पत्र लंबित हैं, उनके शाखा प्रब...