नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- टीवी सीरियल 'अनुपमा' के 28 अप्रैल के एपिसोड में ट्रोल्स को ट्रोल किया गया है। दरअसल, अनुपमा ने एक बार फिर नई शुरुआत करने का फैसला लिया है। ऐसे में ट्रोल्स के ट्रोल करने से पहले अनुपमा ने खुद को ही ट्रोल कर दिया है। एपिसोड की शुरुआत में तोषू और पाखी अपना गुस्सा निकालते हैं। तोषू कहता है, 'इतनी तो देश में सड़के ही नहीं हैं, जितने मम्मी ने सफर तय किए हैं।' (ये भी पढ़ें: KKK15: 'खतरों के खिलाड़ी' में दोबारा होगी इन 7 कंटेस्टेंट्स की वापसी? पोस्ट शेयर कर बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट)क्या कहती है पाखी? तोषू यहीं नहीं रुकता है। तोषू, पाखी से कहता है, 'कोई पूछो इस औरत से कि ये सफर हो कहां रहे हैं? कर कहां रही हैं? अरे चल चलकर उन्होंने सारे रास्ते खत्म कर दिए हैं।' पाखी कहती है, 'मम्मी इतने सफर तय करती है, लेकिन कभी कहीं पहुंचती ह...