नई दिल्ली, जनवरी 27 -- टीवी सीरियल 'अनुपमा' में राही का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अद्रिजा रॉय की सगाई की पहली तस्वीरें सोशल मीडिया पर आ गई हैं। टीआरपी टॉपर सीरियल में अद्रिजा रॉय अनुपमा की अडॉप्टेड बेटी राही कपाड़िया का किरदार निभाती हैं। एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विग्नेश अय्यर के साथ सगाई कर ली है। इस इवेंट को काफी प्राइवेट रखा गया, 25 जनवरी को विग्नेश के फार्महाउस पर रखी गई इस इंगेजमेंट सेरिमनी में बस कपल के नजदीकी दोस्त और कुछ रिश्तेदार ही शरीक हुए।'एक सिंपल हैलो से पवित्र वादे तक' शादी की तस्वीरें साझा करते हुए अद्रिजा रॉय ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "मेरी अपने प्यार से सगाई हो गई है जिसके लिए मैंने हमेशा दुआ की है। एक सिंपल सी हैलो से शुरू होकर एक पवित्र वादे तक। मेरा दिल अब घर जैसा म...