नई दिल्ली, जनवरी 29 -- टीवी सीरियल अनुपमा कई साल से लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। इसमें आने वाले ट्विस्ट और टर्न लोगों को शो से बांधे रखते हैं। अनुपमा का रोल रुपाली गांगुली निभा रही हैं। उनके डायलॉग्स भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। अब रीसेंट एपिसोड की एक क्लिप वायरल है। इस पर खूब मीम बन रहे हैं। अनुपमा इसमें अपनी बचपन की दोस्त रजनी देसाई को उसकी घटिया हरकतों पर धमका रही है कि उसे कैसे बालों से पकड़कर घुमा-घुमाकर मारेगी। लोग लिख रहे है कि अनुपमा का ये डायलॉग बॉर्डर 2 के सनी देओल पर भी भारी पड़ रहा है। दर्शकों ने मजेदार रिएक्शन दिए हैं।चर्चित डायलॉग में क्या बोलीं रुपाली अनुपमा शो को लेकर लोगों की अलग-अलग राय हो सकती है लेकिन रीसेंट एपिसोड का उनका एक डायलॉग खूब वायरल हो रहा है। इसमें अनुपमा रजनी के घर चाकू लेकर जाती है और बोलती है...