नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के आज के एपिसोड में अनुपमा एक बार फिर सबका दिल जीत लेगी। दिग्विजय और बोस पुलिस बुलाने की बात कहेंगे, लेकिन अनुपमा टिया के भविष्य के लिए रोजी और पॉल को माफ कर देगी। जया भी रोजी की माफी कुबूल कर लेगी। माहौल थोड़ा शांत होगा तो अनुपमा को एक बार फिर राही की याद सताने लगेगी। उसे सपना आएगा कि राही ने उसे फोन करके प्यार जताया है, लेकिन आंख खुलते ही उसे सच्चाई का अहसास होगा। अनुपमा ईश्वर से फिर एक बार प्रार्थना करेगी कि उसके और उसके बच्चों के बीच सब कुछ ठीक हो जाए।शाह हाउस में ईशानी-परी को सता रही यह फिक्र उधर शाह हाउस में परी और ईशानी अपने माता-पिता के बर्ताव से काफी परेशान होंगे। अंश उन्हें समझाएगा कि रिश्तों की कद्र करनी चाहिए क्योंकि जिंदगी का कोई भरोसा नहीं है। इसी...