गोरखपुर, मई 18 -- गोरखपुर!, निज संवाददाता। गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित अनुदेशक सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण समारोह में जिले के 426 अनुदेशक शामिल हुए। कार्यक्रम में 30 अनुदेशकों को प्रतीकात्मक चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में सांसद रवि किशन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मानदेय वृद्धि पर अनुदेशकों का सम्मान, 17 हजार के प्रतीकात्मक चेक वितरितसांसद का संबोधन अपने संबोधन में सांसद रवि किशन ने कहा कि बेसिक शिक्षा प्रदेश की प्रगति का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि इंजीनियर इमारत बनाता है, लेकिन शिक्षक भविष्य का निर्माण करता है। उन्होंने शिक्षकों को समाज की नींव बताते हुए कहा कि वे बच्चों को संस्कार देकर पीढ़ियों को दिशा देते हैं। सांसद ने जापान और सिंगापुर की शिक्षण पद्धतियों का उदाहरण देते हुए क...