बलिया, फरवरी 25 -- सोहांव, हिन्दुस्तान संवाद। परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन की सोहांव ब्लॉक कार्यकारिणी का चुनाव मंगलवार को आदर्श इंटर कॉलेज नरहीं में हुआ। इसमें अनूप कुमार राय को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। विनम्र यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मृत्युंजय यादव को महामंत्री, शकुंतला को कोषाध्यक्ष, सुनीता यादव को संगठन मंत्री और सन्नी कुमार को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष शमशाद खान एवं महामंत्री दीपक कुमार सिंह तथा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य वारिश खान मौजूद रहे। संचालन राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया। चुनाव के दौरान मौजूद सभी अनुदेशकों ने इसके लिए सरकार के प्रति आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.