गोंडा, जनवरी 30 -- गोण्डा, संवाददाता। परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन की शुक्रवार को बैठक आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह ने किया। प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक करते हुए संगठन में नवीन पदाधिकारियों की घोषणा की है। जिसमें सत्येंद्र कुमार जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री दिनेश कुमार, जिला कोषाध्यक्ष अतुल कुमार यादव, ज्योत्सना यादव को महिला सभा का अध्यक्ष, मायावती देवी, जिला प्रवक्ता विजय शंकर त्रिपाठी, जिला महासचिव व मीडिया प्रभारी शिव शंकर आर्य को जिम्मेदारी दी गई है। जिलाध्यक्ष बने सत्येंद्र कुमार ने बताया कि संगठन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कुमार, जिला उपाध्यक्ष रवि कुमार यादव, संगठन महासचिव शिव प्रकाश चौधरी, संगठन महामंत्री मंजुल मयंक और उपाध्यक्ष पवन कुमार बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि हर संभव संगठन के साथ खड़े हैं।

हिंदी हिन्द...