सोनभद्र, अक्टूबर 4 -- सोनभद्र,संवाददाता। प्रदेश के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशक शिक्षकों ने सरकार पर पिछले 14 वर्षों से शोषण करने और उनके विधिक एवं मौलिक अधिकारों से वंचित रखने का आरोप लगाया है। अनुदेशक शिक्षकों ने रविवार को जिलाधिकारी कार्यालय परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष पहुंचकर प्रदर्शन कर न्याय की गुहार लगाई।अनुदेशक शिक्षकों का कहना है कि वे लंबे समय से अपने अधिकारों के लिए सरकार के तीनों अंगों के समक्ष अपनी मांग रखते आ रहे हैं। उनका मामला लंबे समय तक न्यायिक प्रक्रिया से गुजरने के बाद देश की सर्वोच्च अदालत तक पहुंचा। अनुदेशकों के अनुसार, तमाम तर्कों, साक्ष्यों और लंबी सुनवाई के बाद सर्वोच्च न्यायालय ने अनुदेशक शिक्षकों को नियमित शिक्षकों के समान मानते हुए सरकार को बकाया एरियर सहित शिक्षकों के समान वेत...