लखनऊ, फरवरी 13 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग प्रशिक्षण व सेवायोजन विभाग में अनुदेशक वायरमैन के पांच पदों पर भर्ती के लिए अर्ह 75 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 13 मार्च को आयोजित करेगा। साक्षात्कार आयोग कार्यालय में होगा, जिसकी विस्तृत सूचना अलग से जारी की जाएगी। एनसीवीटी/एनएसी अर्हता धारक अभ्यर्थियों को श्रेणीवार शार्ट लिस्ट कर साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। इसके अलावा अनुदेशक मैकेनिक (डीजल) के तीन पदों पर भर्ती के लिए 23 अर्ह अभ्यर्थियों का साक्षात्मकार 12 मार्च को आयोग कार्यालय में होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.