लखनऊ, मार्च 12 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अनुदेशक मैकेनिक (रेफ्रीजिरेशन एंड एयर कंडीशनर) के 28 पदों पर भर्ती में साक्षात्कार के लिए 13 और अभ्यर्थियों को पात्र पाया है। इसमें एनटीसी/एनएसी के पांच और डिप्लोमा/डिग्री अर्हता धारक आठ अभ्यर्थियों है। इसे बारे में विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर देखा जा सकता है। साक्षात्कार 17 से 20 मार्च तक होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...