लखनऊ, अप्रैल 16 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश अधीनस्थ अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को अनुदेशक पाक कला के तीन पदों पर भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थी नहीं मिले। इसके चलते इन पदों पर भर्ती का प्रस्ताव विभाग को वापस भेज दिया गया है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निदेशक उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग लखनऊ के लिए अनुदेशक पाक कला के तीन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगा था। साक्षात्कार के बाद भी कोई पात्र अभ्यर्थी न मिलने की वजह से इस पदों पर भर्ती नहीं हो सकी। इसके चलते इन पदों को संबंधित विभाग को वापस भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- अनुदेशक पाक कला भर्ती के लिए नहीं मिले पात्र यह भी पढ़ें- अनुदेशक भर्ती का अंतिम चयन परिणाम घोषित यह भी पढ़ें- राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालयों को मिले चार रीडर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...