बांदा, मई 20 -- बांदा। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशको ने अनुबंध नवीनीकरण का विरोध जताकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। कहा कि न्यायालय से आदेशित है कि कोई भी कार्मिका दस वर्षों से अधिक सेवा के बाद उसी पद पर स्थाई माना जाए। सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट में अनुदेशकों को स्थाई घोषित किया गया है। उसके बावजूद इसके माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ जाते हुए महानिदेशक ने प्रदेश के अनुदेशकों के लिए काला स्टाम्प थोप रही हैं। जिसके विरोध में परिषदीय अनुदेशक उत्थान समिति उप्र के जनपद ईकाई बांदा से विरोध दर्ज करवाया गया। विरोध में जिलाध्यक्ष चन्द्र सेन सिंह पटेल, उपाध्यक्ष सुधीर साहू, रमाकांत, महेंद्र यादव, आनन्द यादव, रतीश कुमार, कृष्ण पाल, सुनील पटेल, महेश श्री वास, विवेक विक्की, विवेक यादव,सचिन राज, रमेश यादव,शिवदास यादव, सरो...