हमीरपुर, मई 17 -- हमीरपुर, संवाददाता। जिले के अंशकालिक अनुदेशक सम्मान समारोह व बढ़े हुए मानदेय कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ.कलाम सभागार में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद बाबूराम निषाद रहे।राज्य सभा सांसद ने कहा कि जब गांवों में शिक्षकों की भारी कमी थी तब अंशकालिक अनुदेशकों ने उस कमी को पूरा किया और बुनियादी शिक्षा की नीव रखी। सदर विधायक डॉ.मनोज प्रजापति ने कहा कि बढ़ा हुआ मानदेय उनको आर्थिक सुरक्षा देगा। अनुदेशकों के प्रयास से नौनिहालों का विकास हुआ है। चेयरमैन कुलदीप निषाद व सीडीओ ने भी संबोधित किया। बीएसए आलोक सिंह ने सभी का आभार जताते हुए बताया कि इससे जिले के 307 अनुदेशक लाभान्वित होंगे। यह भी पढ़ें- प्रभारी मंत्री ने अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय के डमी चेक इस दौरान अनुदेशक प्रतिभा पांडेय, प्रवीण कुमार, सत्यप्रकाश सैनी, नाराय...