महाराजगंज, मार्च 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मानदेय बढ़ने के बाद परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र कुमार के नेतृत्व में जनपद के अनुदेशक शिक्षकों/शिक्षिकाओं के मुख्यमंत्री को संबोधित आभार ज्ञापन पनियरा विधायक को दिया। जिला संरक्षक सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि यह सरकार का निर्णय सभी अनुदेशक शिक्षकों के लिए संजीवनी जैसा साबित हुआ है। लेकिन भविष्य को लेकर अभी भी चिंतित हैं। परतावल ब्लाक अध्यक्ष शेषनाथ यादव व पनियरा ब्लाक अध्यक्ष विवेक कुमार चौहान ने मानदेय वृद्धि होने पर मुख्यमंत्री को सराहा। आभार ज्ञापन देने के दौरान जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र कुमार, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष धनन्जय पटेल, मण्डल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी सिंह, ब्लाक अध्यक्ष पनियरा विवेक कुमार चौहान, मुकेश विश्वकर्मा, देवीलाल, जिला संगठन महामंत्री ध्रुव कुमार चौरसिया...