महाराजगंज, फरवरी 5 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल विधायक पनियरा से मिला। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र आठ सूत्रीय मांग विधायक को दिया। जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र कुमार व संरक्षक सुनील कुमार वर्मा के नेतृत्व में अनुदेशक विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह के आवास पर पहुंचे। वहां आठ सूत्री मांग पत्र देकर मांगों को पूरा कराने के लिए पहल करने की मांग की। जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अनुदेशकों के लिए कैशलेश चिकित्सा की सुविधा देकर बड़ी राहत दी है। लेकिन अभी भी अनेक समस्याएं अनुदेशकों के सामने हैं। इसमें सबसे बड़ी मांग अनुदेशकों को नियमित किया जाना और मानदेय 60 हजार रूपये प्रति माह किया जाना है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी सिंह, महिला मोर्चा की स्नेहलता सिंह, जिला उपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.