अनुदेशकों को मिला प्राथमिक शिक्षक संघ का समर्थन
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 10 -- प्रतापगढ़। उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से अनुदेशकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान, शिक्षक एवं बेसिक शिक्षा परिवार के हित में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ से सहयोग एवं सम्बद्धता प्रदान किए जाने का अनुरोध किया गया था। इस पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष/प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय ने उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ से सम्बद्धता प्रदान करने की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ अनुदेशकों के हितों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.