अलीगढ़, मार्च 25 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण बिग नर्स कोर्स का आयोजन बीआरसी एलमपुर लोधा पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीएसए डॉ. राकेश सिंह, राम शंकर कुरील खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। स्काउट गाइड के मुख्य प्रशिक्षक सागर शर्मा गौतम सैनी एवं शबनम ने जनपद के समस्त अनुदेशकों को एवं व्यायाम शिक्षकों को एक दिवसीय बिगनर्स कोर्स प्रशिक्षण दिया। गांठो बांधना विभिन्न प्रकार की तालियां बजाना, प्राथमिक चिकित्सा पुल बनाना, प्राथमिक चिकित्सा बीपी, सिक्स पीटी एवं स्काउट गाइड से संबंधित अन्य क्रियाकलापों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन सुशील कुमार शर्मा जिला व्यायाम शिक्षक द्वारा किया गया। इस अवसर पर कुमकुम जिला व्यायाम शिक्षिका, नीरज सिंह ब्लॉक ग्राम शिक्...