शाहजहांपुर, मार्च 29 -- शाहजहांपुर। परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन (उ.प्र.) ने प्रदेश सरकार द्वारा अनुदेशकों के हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए आभार व्यक्त किया है। संगठन की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष को जारी किए गए ज्ञापन में बताया कि सरकार के इन फैसलों से प्रदेश के लगभग 25 हजार अनुदेशकों को सीधा लाभ मिलेगा। दिए गए ज्ञापन में कहा कि अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाना जीवन में वरदान जैसा है। ज्ञापन देने में जिला अध्यक्ष संजय प्रताप सिंह, अमन अवस्थी सहित कई अनुदेशक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.