शाहजहांपुर, मार्च 28 -- शाहजहांपुर,संवाददाता। परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन (उ.प्र.) ने प्रदेश सरकार द्वारा अनुदेशकों के हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए आभार व्यक्त किया है। संगठन की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष को जारी किए गए ज्ञापन में बताया कि सरकार के इन फैसलों से प्रदेश के लगभग 25 हजार अनुदेशकों को सीधा लाभ मिलेगा। दिए गए ज्ञापन में कहा कि अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाना जीवन में बरदान जैसा है। इसके अलावा अनुदेशकों और उनके आश्रितों को पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने का निर्णय भी सराहनीय बताया गया है। संगठन ने कहा कि यह निर्णय अनुदेशकों के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम है और आपात स्थितियों में आर्थिक बोझ को कम करेगा। ज्ञापन देने में जिला अध्यक्ष संजय प्रताप सिंह, अमन अवस्थी सहित कई अनुदेशक मौजूद रहे।

हिं...