लखीमपुरखीरी, मई 18 -- लखीमपुर। रविवार को बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में अनुदेशकों को सम्मानित किया गया। उनके खातों में बढ़ा हुआ मानदेय भेजा गया। कार्यक्र का शुभारंभ राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर ने डीएम अंजनी कुमार सिंह और सीडीओ अभिषेक कुमार के साथ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत में सीएम के राज्य स्तरीय कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग देखी और सुनी गई। परिषदीय विद्यालयों की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संयोजन बीएसए प्रवीण तिवारी ने किया। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में अनुदेशक रुचि वर्मा, शैलप्रिया, मंजू मिश्रा, कामता प्रसाद, परमजीत सिंह, रविंद्र सिंह राना, कन्हैयालाल राजवंशी, करन सिंह, राघवेंद्र प्रताप सि...