बाराबंकी, मार्च 16 -- बाराबंकी। पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति की जिला व ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने रविवार को राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा से उनके आवास पर मुलाकात कर अनुदेशकों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि अनुदेशकों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिनके समाधान के लिए शासन स्तर पर पहल आवश्यक है। राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने पदाधिकारियों की बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए जल्द ही समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर उचित कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने राज्य मंत्री को पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया तथा उनका आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर समिति के ...