महाराजगंज, मई 18 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। अंशकालिक अनुदेशक सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण कार्यक्रम का आयोजन कलक्ट्रेट सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने वितरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। यह भी पढ़ें- अनुदेशकों का सम्मान, बढ़े मानदेय का प्रतीकात्मक चेक मिलाकार्यक्रम का स्वागत बीएसए रिद्धी पांडेय ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कस्तूरबा गांधी विद्यालय सदर की बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में प्रत्येक ब्लॉक से चयनित 10 अनुदेशकों सुमन वर्मा, विनीत कुमार, उमेश गुप्ता, बैजनाथ यादव, जितेंद्र कुमार, कृष्ण मुरारी सिंह, किरण देवी, नरेंद्रनाथ त्रिपाठ...