रांची, सितम्बर 2 -- बुंडू, संवाददाता। वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को अमानत अली इंटर कॉलेज, बुंडू के शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारियों ने शैक्षणिक हड़ताल कर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। शिक्षक-कर्मचारियों ने वित्त रहित शिक्षण संस्थानों के लिए 75 प्रतिशत अनुदान वृद्धि, वेतनमान और सेवा-शर्त नियमावली लागू करने सहित अन्य मांगों को लेकर आवाज उठाई। इस दौरान सभी ने हाथ उठाकर एकजुटता का प्रदर्शन किया और सरकार से लंबित मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। शिक्षक-कर्मचारियों ने कहा कि वित्त रहित शिक्षण संस्थानों के शिक्षक और कर्मचारी वर्षों से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अब तक समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। यह भी पढ़ें- नियमावली की मांग को लेकर शिक्षकों ने की हड़ताल मोर्चा के कार्यक्रम क...