अनुदान वृद्धि और नियमावली बनाने को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन
रांची, अगस्त 11 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर विधानसभा के समक्ष प्रदर्शन और महाधरना दिया। आंदोलन को विधायक रोशन लाल चौधरी और विधायक निर्मल महतो ने समर्थन दिया। दोनों विधायकों ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि वे उनकी वाजिब मांगों को न केवल विधानसभा में उठाएंगे, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर शिक्षा सचिव और मुख्यमंत्री के समक्ष भी मजबूती से रखेंगे।
प्रदर्शन और मांगें महाधरने को संबोधित करते हुए मोर्चा के वरिष्ठ नेताओं- रघुनाथ सिंह, अरविंद सिंह और मनीष कुमार ने शिक्षा विभाग और झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की कार्यशैली पर सवाल उठाए। मोर्चा ने सरकार से मांग की कि 75 प्रतिशत अनुदान वृद्धि के संलेख पर अविलंब मंत्रिपरिषद की स्वीकृति प्राप्त की जाए। साथ ही, कार्मिक व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.