देवघर, अप्रैल 5 -- देवघर। वित्त रहित शिक्षण संस्थाओं में अनुदान रोकने के विरोध में शनिवार को पूरे झारखंड के वित्त रहित संस्थाओं में शिक्षा सचिव का पुतला जलाया गया। इस क्रम में पंडित बिनोदानंद झा मेमोरियल इंटर कॉलेज देवघर में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाएं व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों द्वारा झारखंड के शिक्षा सचिव का पुतला दहन किया गया। मौके पर कॉलेज के प्राचार्य ने कहा कि लिस्ट के अनुसार पंडित बीएन झा मेमोरियल इंटर कॉलेज देवघर का अनुदान रोक दिया गया है। उसी के विरोध में शिक्षा सचिव का पुतला जलाया गया। उन्होंने कहा कि संप्रति पंडित बीएन झा मेमोरियल इंटर कॉलेज देवघर का इंटरमीडिएट क्लास 11वीं व 12वीं कक्षा में कुल 2005 विद्यार्थियों की सूची भेजी गई थी। कहा कि डिग्री से इंटर की पढ़ाई अलग होने के बाद देवघर जिला में अधिकांश विद्यार्थी पंडित बीएन झा मेमो...