रांची, अप्रैल 4 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य के 1250 वित्तरहित संस्थानों में से 223 संस्थाओं का अनुदान अस्वीकृत किए जाने के विरोध में वित्तरहित शिक्षकों और शिक्षा कर्मियों ने शनिवार को शिक्षा सचिव का पुतला दहन किया। शिक्षा विभाग की अनुदान समिति ने शासी निकाय के पत्र, बंधक विलेख और उपयोगिता प्रमाण पत्र के अभाव सहित परिवाद पत्रों का हवाला देते हुए इन संस्थाओं के अनुदान पर रोक लगा दी है। वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के नेताओं ने इस कार्रवाई पर कड़ा रोष जताते हुए इसे विभाग की मनमानी करार दिया। मोर्चा के नेताओं ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 523 संस्थाओं ने अनुदान हेतु ऑनलाइन आवेदन किए थे। जैक और जिला शिक्षा पदाधिकारियों की अनुशंसा के बावजूद अनुदान समिति ने इनमें से 223 संस्थाओं के आवेदन खारिज कर दिए। मोर्चा का आरोप ह...