रामगढ़, अप्रैल 4 -- केदला, निज प्रतिनिधि। पिंडरा तापिन स्थित राजीव गांधी इंटर कॉलेज परिसर में शनिवार को संयुक्त शिक्षा संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर शिक्षकों और शिक्षा कर्मियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान इंटर महाविद्यालय, उच्च विद्यालय, संस्कृत विद्यालय और मदरसा सहित कुल 223 शिक्षण संस्थानों की अनुदान राशि रोके जाने के विरोध में शिक्षा सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन में शामिल शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि लंबे समय से अनुदान राशि लंबित रहने के कारण शिक्षण संस्थानों के संचालन में गंभीर कठिनाइयां उत्पन्न हो रही हैं। शिक्षकों और कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से अविलंब बकाया अनुदान जारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.