लखनऊ, दिसम्बर 2 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बेटी की शादी के लिए अनुदान राशि बढ़ाए जाने से लक्ष्य के सापेक्ष आवेदन फॉर्मों की संख्या भी दोगुनी आई है। अब की 57 हजार जोड़ों के सामूहिक विवाह का लक्ष्य रखा गया था लेकिन अभी तक 1.20 लाख आवेदन आ चुके हैं। वहीं 14 हजार जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया जा चुका है। सर्वाधिक लाभ एससी, ओबीसी व अल्पसंख्यक श्रेणी की बेटियों को मिल रहा है। बीते वर्ष तक मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक जोड़े की शादी पर 51 हजार रुपये खर्च किए जाते थे। अब इसको बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया है। ऐसे में अभी आवेदन और बढ़ने की उम्मीद है। पिछले आठ वर्षों में इस योजना का सर्वाधिक लाभ दलित और अल्पसंख्यक श्रेणी की बेटियों को मिला है। एससी की 2.20 लाख, पिछड़े वर्ग की 1.30 लाख, अल्पसंख्यक ...