मुंगेर, अगस्त 26 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। सोमवार को जमालपुर प्रखंड के सिंघिया और रामपुरकला पंचायतों के सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों ने अनुदान राशि की मांग को लेकर जमालपुर अंचल कार्यालय का घेराव किया। आक्रोशित बाढ़ पीड़ितों की जत्था देखकर कार्यालय से कई कर्मचारी व अधिकारी भागने की कोशिश की। इधर, पीड़िता राधा देवी, लाल कुमार यादव, रोहित, राजीव, कन्हैया, उषा देवी, अंजली देवी, वीणा देवी, रूपा देवी सहित अन्य ने बताया कि हर साल इसी तरह का भेदभाव किया जाता है। जो वास्तविकता में बाढ़ से पीड़ित है उनको आज तक न राशन मिला और न ही सहायता के नाम पर अनुदान राशि मिली है। प्रशासन फर्जी बाढ़ पीड़ितों को वास्तवकि पीड़ित बताकर सिर्फ खानापूर्ति कर रही है। ऐसा ही मामला प्रखंड के कई पंचायतों में है। बाढ़ पीड़ितों ने कहा कि राजस्व कर्मचारी की भूमिका जांच होनी चाहिए। बाढ़ पीड़ि...