अनुदान में कृषि यंत्र पाकर किसानों के खिले चेहरे
फतेहपुर, अगस्त 8 -- फतेहपुर। असोथर ब्लॉक में प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू के तह एक दिवसीय फसल अवशेष प्रबन्धन जागरूकता किसान गोष्ठी तथा मिलेट्स पुनरोद्धार, त्वरित मक्का विकास के तहत गोष्ठी में अयाहशाह विधायक विकास गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। गोष्ठी के माध्यम से विधायक ने किसानों को मिलेटस उत्पादन पर बढ़ावा के लिए जोर दिया। उन्होंने कृषि विभाग से अनुदान पर कृषि यंत्र पाने वाले किसान श्रीनाथ को रोटावेर पर 42000, देवानन्द कुशवाहा को सुपर सीडर पर 1.20 लाख, गयादीन को स्ट्रारीपर पर 75 हजार अनुदान दिया। किसानों को प्रशस्त्री पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही अनन्त नारायण दुबे को कस्टम हायरिंग केन्द्र के अन्तर्गत क्रय किये गये कृषि यंत्रों पर 24.00 लाख का अनुदान दिया गया। जिनको प्रतीकात्मक ट्रैक्टर की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.